जिलास्तरीय गजेटियर प्रारुप प्रकाशन समिति की बैठक का आयोजन

पूर्णिया: पूर्णिया समाहरणालय के प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया तथा Institute for Human Development (IHD), New Delhi द्वारा तैयार की गई जिला गजेटियर की प्रारंभिक पाण्डुलिपि की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पाण्डुलिपि में समाहित प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक तथ्यों तथा विभागवार आंकड़ों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा पाण्डुलिपि का परीक्षण करने के उपरांत इसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि किसी विभाग को तथ्यों अथवा आंकड़ों में संशोधन अथवा अद्यतन की आवश्यकता प्रतीत होती है, तो उसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराया जाए, ताकि अंतिम प्रकाशन पूर्णतः तथ्यपरक एवं त्रुटिरहित हो सके। डीएम ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा लंबे अंतराल के बाद जिला गजेटियर का प्रकाशन कराया जा रहा है, जो जिले के ऐतिहासिक, भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक स्वरूप का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। 

इसी क्रम पुनः दिनांक 07 जुलाई 2026 को संयुक्त बैठक  Institute for Human Development (IHD), New Delhi के प्रतिनिधियों के साथ निर्धारित की गई है जिसमें प्राप्त सुझावों एवं आवश्यक संशोधनों पर अंतिम रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव, वरीय उप समाहर्ता शिलिमा कुमारी, निदेशक डीआरडीए, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत) सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment