भागलपुर के राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप जारी, प्रशासन लगातार जुटा है कटावरोधी कार्यों में, महिलाएं लगा रही गुहार 'अब तो शांत...'

भागलपुर: भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी के तेज बहाव से भीषण कटाव के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। कटावरोधी कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे देर रात अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। डीएम ने कटाव प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया और अधिकारियों को बचाव एवं कटावरोधी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बीच राघोपुर से एक भावुक तस्वीर सामने आई।

गंगा के कटाव से अपने घर और आशियाने को बचाने की चिंता में बाढ़ पीड़ित महिलाएं देर रात बांध पर बैठकर गंगा मैया को मनाती नजर आईं। महिलाएं गीत के माध्यम से गंगा मैया से प्रार्थना कर रही थीं कि अब अपना रौद्र रूप वापस ले जाओ। महिलाओं की आंखों में अपने घर और परिवार को बचाने की चिंता थी तो जुबां पर गंगा मैया से रहम की गुहार। एक तरफ प्रशासन कटाव रोकने के लिए रात-दिन जुटा है तो दूसरी तरफ ग्रामीण आस्था और प्रार्थना के सहारे अपने आशियाने को बचाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

  

Related Articles

Post a comment