पीएम मोदी के 25 वर्ष सेवाकाल के अवसर पर गायघाट भाजपा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों का सेवा काल पूरे होने के अवसर पर  चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर जिले के भाजपा गायघाट ने कार्यक्रम का किया आयोजन। बताया गया कि गायघाट पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों द्वारा गाँधी आश्रम में गुलमोहर का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के कार्य में सहयोग किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

कार्यक्रम में मुख्यरूप से गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह हरिवंश प्रसाद सिंह अनिल प्रसाद सिंह धर्मेंद्र कुमार सिंह वीर रंजन सिंह गब्बर सिंह अजय कुमार सिंह दिलीप सिंह अनिल कुमार सिंह अमित सिंह प्रेम कुमार चौधरी लुचाइ मांझी उपस्थित रहे। 

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment