लालू परिवार के लिए आज का दिन अहम, IRCTC घोटाला मामले में सुनवाई, पढ़ कर सुनाया जाएगा आरोप पत्र
- by Manjesh Kumar
- 03-Oct-2026
- Views
नई दिल्ली: आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली है। आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई है। सुनवाई के दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कुल 9 आरोपी व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होंगे। इस दौरान सभी आरोपियों के विरुद्ध औपचारिक रूप से आरोप पत्र पढ़े जाएंगे फिर सभी आरोपियों से पूछा जाएगा कि वह आरोप स्वीकार करते हैं या नहीं। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत में अब ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
कोर्ट में आरोप पढ़े जाने और पूछे जाने के बाद अगर आरोपी आरोप से इनकार करते हैं तो ट्रायल की प्रक्रिया चलेगी। जिसके बाद अभियोजन पक्ष गवाह पेश करेगा और दस्तावेज समेत अन्य सबूत कोर्ट के सामने रखेगा। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। अब इस मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। बता दें कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए आईआरसीटीसी होटल का रांची और पूरी में टेंडर सुजाता होटल्स को दिए जाने की प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप है। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान जमीन लेनदेन की गई।


Post a comment