अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ने फीता काटकर किया अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

सुल्तानपुर (उप्र): कलान स्थित श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। अयोध्या स्थित डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान खिलाड़ियों और महाविद्यालय के शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के अवसर पर कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 42 महाविद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान को अंतरमहाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी और मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही कॉलेज परिसर में खेल उत्सव का माहौल बन गया।

  

Related Articles

Post a comment