मुजफ्फरपुर में पत्नी के बर्थडे पार्टी में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग, समस्तीपुर का 11 गिरफ्तार, दो राइफल व 61 गोली बरामद




अश्वनी कुमार ब्यूरो रिपोर्ट


समस्तीपुर : जिला के सीमावर्ती सकरा के एक होटल में पत्नी की बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान समस्तीपुर जिले के लोगों ने जमकर फायरिंग की। इस दौरान पहुंची पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में एक आलोक कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि 10 लोग समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के। जिसमें प्रभात कुमार झा के अलावा प्रिंस कुमार, रामेश्वर उपाध्याय, संतोष झा, धमेंद्र कुमार, चंद्रमणी झा, विजय कुमार, रजनीश कुमार, शिवम कुमार व चंदन सिंह शामिल है। पुलिस ने इन लोगों के पास से दो राइफल के अलावा 61 गोली बरामद किया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी को रविवार को जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि समस्तीपुर जिले के गरुआरा के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी की बर्थडे थी। सभी सीमावर्ती सकरा थाने के एक होटल में पार्टी मनाने के लिए गए थे। जन्मदिन पार्टी में खाना के साथ जमकर लोगों ने शराब की जाम छलकाईं। इसके बाद संगीत की धुन पर लोगों ने डांस के साथ कई राउंड फायरिंग की। एक के बाद एक गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों को लगा कि कोई अप्रिय घटना हो गई, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सकरा थाना पुलिस के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर होटल में रुके लोग भागने लगे। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से दबोच लिया।  पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी 11 लोगों को थाने पर लाया गया है। डीएसपी मुजफ्फपुर पूर्वी मनोज पांडे ने बताया की एक होटल मे शराब पार्टी व हर्ष फायरिंग हुई है। 11 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जब्त राइफल के कागजात की मांग की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। दूसरी ओर समस्तीपुर जिले के 11 लोगों के हर्ष फायरिंग में पकड़े जाने के बावत स्थानीय पुलिस ने अभिज्ञयता व्यक्त की है। पुलिस का कहना है कि स्थानीय पुलिस से अभी किसी ने संपर्क नहीं किया है।

  

Related Articles

Post a comment