बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर छात्रों के लिए बड़ी खबर! जारी हुआ डमी एडमिट कार्ड
- by Manjesh Kumar
- 21-Nov-2026
- Views
पटना: बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बेहद जरूरी अपडेट सामने आया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दोनों परीक्षाओं का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने छात्रों को साफ निर्देश दिया है कि अपने एडमिट कार्ड में दर्ज हर जानकारी को ध्यान से जांच लें। दरअसल, बोर्ड की ओर से डमी एडमिट कार्ड जारी करने का मकसद परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की गलतियों को सुधारने का मौका देना है। छात्रों को खास तौर पर अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारियां अच्छी तरह चेक करनी होंगी।
अगर किसी भी जानकारी में गलती मिलती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए 21 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक सुधार का मौका दिया गया है। विद्यार्थी अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही निर्धारित ईमेल आईडी पर जरूरी दस्तावेजों के साथ शिकायत भी भेज सकते हैं। बोर्ड ने मैट्रिक के छात्रों के लिए bseb@antiersolutions.com और इंटर के विद्यार्थियों के लिए bsebinterhelpdesk@gmail.com ईमेल जारी किया है।


Post a comment