जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

पूर्णिया: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का वाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिला पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस में स्थापित EVM/VVPAT के रख-रखाव, विद्युतीकरण, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य सुरक्षा एवं व्यवस्थागत उपकरणों का जायजा लिया गया। वेयरहाउस परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई एवं व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

साथ ही सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता को नियमित रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने EVM/VVPAT के सुरक्षित एवं समुचित रख-रखाव तथा वेयरहाउस में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की गई। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी,संजुला कुमारी एवं संबंधित अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment