डीएम ने टूटी सड़क का किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत करवाने का दिया निर्देश
- by Manjesh Kumar
- 29-Aug-2026
- Views
पूर्णिया: शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र के तहत अरगरा चौक के राष्ट्रीय मार्ग की जर्जर स्थिति दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित मरम्मत करने के संबंध में समाजसेवी ने जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया था। डीएम ने इस मसले को गंभीरता के साथ लेते हुए काम कराने का आदेश दिया। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को अविलंब एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यपालक अभियंता द्वारा स्थल पर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। अरगरा चौक के समीप जलजमाव होने की वजह से सड़क पर गड्ढे बन गए थे, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था।
आमजनों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए गड्ढों को तत्काल प्रभाव से 'नॉन-बिटुमिनस मैटेरियल' से भरकर समतल किया गया। समतलीकरण के उपरांत उस पर 'बिटुमिनस निर्माण कार्य भी पूर्ण करा लिया गया है, जिससे सड़क पूरी तरह दुरुस्त हो चुकी है। जिला प्रशासन आम नागरिकों को सुरक्षित, सुचारू और भयमुक्त यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और समय-समय पर आवश्यक कदम उठाता रहेगा।


Post a comment