

उपमहापौर प्रत्याशी सलमा बेगम और उनके समाजसेवी पति जाकिर हुसैन ने किया जनसंपर्क, कहा जनता पर पूरा भरोसा
- by Raushan Pratyek Media
- 17-Dec-2022
- Views
आरा:-आरा में नगर निगम चुनाव की जंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। सभी प्रत्याशी अपनी किस्मत जनता के हाथों रखकर मैदान में उतर चुके है। इसी बीच उप महापौर प्रत्याशी सलमा बेगम और उनके समाजसेवी पति जाकिर हुसैन लोगों से जनसंपर्क कर रहे है। जनसंपर्क को लेकर दोनों ही शनिवार को घरहरा,घनुपरा,रघु टोला में एक एक घर जाकर जनसंपर्क किया है।
इस बीच समाजसेवी जाकिर हुसैन ने कहा कि जनता द्वारा लिए गए निर्णय महत्वपूर्ण होने वाला है। इस बार जनता ही जीत दिलाने वाली है। लोगों तक पहुंचकर मैं और मेरी पत्नी उपमहापौर प्रत्याशी सलमा बेगम लोगों से मिल रही है। उन्होंने बताया कि मुझे अपनी जनता पर पूरा विश्वास है। हालांकि इस चुनाव में कौन जीतेगा कहना मुश्किल है, लेकिन मैं जानता हूं आरा नगर निगम की जनता मेरे साथ खड़ी रही है और आने वाले समय में खड़ा उतरने का काम भी करेगी।
जाकिर हुसैन ने ने कहा कि यह चुनाव के लिए या चुनाव आया है और मेरी पत्नी सलमा बेगम चुनाव लड़ रही है। इसलिए मैं जनसंपर्क कर रहा हूं। समाजसेवा मेरा धर्म है। मैं और मेरी पत्नी लगभग कई वर्षों से जनता की सेवा में लगे रहे है। शुरू से लोगों का प्यार मिला है। जनसंपर्क के दौरान जितने भी लोगों के घर जा रहा हूं। सभी अपना प्यार और समर्थन दे रहे है। मैं जनता के बीच रहा हूं तो जनता को भी पता है।
वहीं जनसंपर्क को लेकर आरा नगर निगम के कई वार्डों में लोगों के बीच हमलोग जा रहे है। प्रत्येक लोगों से मिलकर क्रम संख्या 12 (बकरी छाप) पर वोट देने की अपील कर रहे है। वहीं लोगों के लिए अपने मुद्दो में भी बदलाओं किया है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा महिलाओं के लिए शौचालय को जोड़ा गया है। जो आरा शहर में कहीं भी नहीं है।

Post a comment