पूर्व मुखिया वासुदेव बाबू का निधन सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति : राजकुमार राय ,पूर्व विधायक


समस्तीपुर (हसनपुर/बिथान) :- हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह समस्तीपुर जिला जद यू के मुख्य प्रवक्ता  राजकुमार राय ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले हसनपुर प्रखंड के शासन पंचायत के पूर्व मुखिया वासुदेव दास(85 वर्ष) के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।उन्होंने पूर्व मुखिया के निधन को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र  के लिए अपूर्णीय क्षति बताया ।पूर्व विधायक ने  वासुदेव बाबू के द्वारा कराए  गए अनेंक विकास तथा सामाजिक  कार्यों  को सदैव स्मरणीय किए जाने की बात कही।उनके निधन पर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ जद यू नेता विमल कुमार जितेंद्र,जद यू नेता सह जिला उपाध्यक्ष  विजय यादव,हसनपुर प्रखंड जद यू अध्यक्ष  संजीव कुमार कुशवाहा,बिथान प्रखंड जद यू अध्यक्ष कैलाश राय ,हसनपुर प्रखंड जद यू उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जद यू नेता शिवशंकर यादव,रामचंद्र पासवान ,रामचंद्र यादव,रविंद्र कुमार रवि, शत्रुघ्न मंडल,ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू , गरीब मालाकार , सहित अन्य जद यू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया।

  

Related Articles

Post a comment