सिंहनी में उमड़ा आस्था का महाकुंभ, 50 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
- by Manjesh Kumar
- 03-Nov-2026
- Views
राजन जी महाराज की कथा में छोटा पड़ा विशाल पंडाल, भजन पर झूमे भक्त
सुल्तानपुर (उप्र): बल्दीराय ब्लॉक के सिंहनी स्थित अमृत गार्डन में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज की अमृतवाणी सुनने के लिए हजारों महिला-पुरुष पहुंचे। भीड़ के आगे विशाल पंडाल छोटा पड़ गया। राजन जी महाराज के भजन पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। आयोजक शिवकुमार सिंह ने बताया कि करीब 50 हजार लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने सपरिवार व्यासपीठ का विधिवत पूजन कर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी महाराज से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कथा के दौरान राजन जी महाराज ने महाराजा दशरथ के प्रजा-प्रेम, भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के नामकरण और भगवान विष्णु-वृंदा-जालंधर के पौराणिक प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धन-दौलत ही जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है। सद्कर्म, परोपकार और प्रभु भक्ति ही जीवन को सार्थक बनाते हैं।महाराज के लोकप्रिय भजन 'राजा जी खजानवां दे दा' पर श्रद्धालु नाचने-झूमने लगे। जय श्री सीताराम के जयघोष से पूरा पंडाल राममय हो गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामाराव, विधायक राज बाबू उपाध्याय, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास शुक्ला, पूर्व भाजपा जिला मंत्री मुकेश अग्रहरी, प्रधान अमन सोनी, पूर्व प्रधान महेश जायसवाल, राहुल वर्मा, गीतांजलि सिंह, अभिराज सिंह, दीपांजलि सिंह, हर्ष सिंह, प्रधान राजेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य रामशंकर यादव, वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह, पूर्व प्रधान किरन सिंह हलियापुर, प्रधान प्रतिनिधि बृजेंद्र तिवारी बहादुर, भाजपा नेता अवधेश दूबे, एडीओ पंचायत दयावंत सिंह और मनोज यादव, ठेकेदार वेद अग्रहरि, अरविंद सिंह बबलू, ठेकेदार अभिमन्यु मिश्र, ठेकेदार तौसीफ खान सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।


Post a comment