दो दिवसीय दौरा पर पटना पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा, कहा...

पटना: बिहार से शुरू हुई गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बाद अब चुनाव आयोग एक बार फिर नए अभियान की शुरुआत बिहार से करने जा रहा है। इसके लिए दो दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को पटना पहुंचे हैं। उनके दौरे पर उनके साथ वरीय उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल, महानिदेशक (आईटी) सीमा खन्ना एवं आयोग के अन्य वरीय पदाधिकारी भी पटना पहुंचे हैं। पटना के जयप्रकाश नारायण अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनका स्वागत बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, पटना के जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय कुमार शर्मा एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने किया। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हवाई हड्डे पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मैं बिहार की पुण्य पावन धरती को नमन करने आया हूँ। इस अवसर पर उन्होंने बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का देश भर में सबसे सफल आयोजन बिहार से ही शुरू हुआ और विगत विधान सभा चुनाव का मतदान प्रतिशत भी आजादी से ले कर अब तक हुए चुनाव में सर्वाधिक रहा। वस्तुतः कई विकसित देशों यथा फ्रांस, जापान एवं स्पेन की तुलना में ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। वैशाली लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र की जननी वैशाली और बिहार के मतदाताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

बिहार प्रवास के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त सीतामढ़ी, मधुबनी एवं वैशाली का भी दौरा करेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भी शामिल हैं। इस क्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा जिला निर्वाचन तंत्र के साथ संवाद किया जायेगा। साथ ही बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भी अवलोकन किया जायेगा।

  

Related Articles

Post a comment