विभाजन की त्रासदी को किया याद, भागलपुर में कैंडल मार्च
- by Manjesh Kumar
- 14-Aug-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। विभाजन की मानवीय त्रासदी को याद करने के साथ-साथ शांति, एकता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह मार्च निकाला गया कैंडल मार्च भागलपुर समाहरणालय परिसर से शुरू होकर तिलकामांझी चौक तक पहुंचा। मार्च में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे भी शामिल हुईं।
जिलाधिकारी ने अपने हाथ में कैंडल लेकर मार्च किया और विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों तथा शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने कही कि आज का दिन शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके बलिदान का स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी से सीख लेते हुए समाज में शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना जरूरी है।


Post a comment