बक्सर - बेखौफ अपरधियों ने चना उखाड़ने के मामूली विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, गम्भीर स्थिति में बनारस रेफर, अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी।


रिपोर्ट - सुमंत सिंह, बक्सर।

दिनांक - 18.03.2023


बक्सर-जिले में अपराधीयो के अंदर थोड़ा सा भी पुलिस और कानून का खौफ नहीं रहा, नतीजतन पूरी तरह से अपराधी बेलगाम हो चुके है।  छोटी - छोटी बातो और मामूली सा विवाद होने पर भी गोलियां चला किसी को भी मौत की नींद सुला देना उनका  दस्तूर बन चुका है। जिसका ताजा उदाहरण आज जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत चक्की प्रखंड में देखने को मिला, जहां 

अपराधियो ने चना उखाड़ने के मामूली सा विवाद में 65 बर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी, जिसके बाद अफ़रातफ़री मच गया। आननफानन में स्थानीय लोगो ने उसे पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए उसे बनारस रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमराँव अनुमण्डल के विशेश्वर डेरा के रहने वाले 65 बर्षीय रामनिवास सिंह  को चक्की के ही चुन्नी डेरा के रहने वाले  45 बर्षीय सगुन सिंह अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर बुजुर्ग के पेट में गोली मार दी, घायल अवस्था में ही 65 बर्षीय रामनिवास सिंह  ने अपराधियो से पिस्टल छीन ली जिसके बाद लोगो की भीड़ जुटता देख अपराधी भाग निकले।

वही इस घटना की जानकारी देते हुए डुमराव अनुमंडल के एएसपी श्री राज ने बताया कि, चना उखाड़ने के मामूली विवाद में 65 बर्षीय  व्यक्ति को अपराधियो ने गोली मारी है। जिनमे से एक कि पहचान हो गई है। हथियार और खोखे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दो दिन पहले ही बुजुर्ग ने खेत से चना का पौधा उखाड़ा था । जिसको लेकर मामूली विवाद भी हुआ था।


गौरतलब है कि बक्सर में अपराधियो के हौसले सातवे आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी किसी भी घटना को अंजाम देने से परहेज नही कर रहे है।

  

Related Articles

Post a comment