Big Breaking: BPSC ने जारी किया TRE 4 परीक्षा का नोटिफिकेशन, इस दिन से अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी TRE 4 परीक्षा की मांग को लेकर लंबे समय से छात्र लगातार आंदोलनरत हैं। एक तरफ मंगलवार से शिक्षक अभ्यर्थियों ने TRE 4 परीक्षा की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया वहीं दूसरी तरफ BPSC ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया। आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 33388 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 1 सितंबर से आवेदन कर सकेंगे जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया और नियुक्ति से संबंधित सभी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.gov.in पर उपलब्ध करवा दी है।

बता दें कि TRE 4 परीक्षा के नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे थे। वहीं इस मामले में मंगलवार की सुबह राज्यपाल से मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा था कि सारी तैयारियां पूरी हो गई है और अब नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी हो सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की थीm मंत्री ने यह भी कहा था कि भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और BPSC की प्रक्रिया भी चल रही है।


  

Related Articles

Post a comment