बीपीएससी परीक्षा में पहले से सख्त होगी निगरानी व्यवस्था, अभ्यर्थी के साथ कर्मियों के लिए भी नया नियम जारी

पटना: संघ लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। इस बीच अब कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित किए जाने के लिए कई नियमों में भी बदलाव कर रहा है। बीपीएससी के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो परीक्षा के दौरान अब और भी अधिक सख्ती बरती जाएगी ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा आयोजित की जा सके। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा शुरू होने से करीब 14 घंटे पहले केंद्रों को जांच कर्मियों की सूची भेजी जाएगी। आयोग ने बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी और जैमर लगाने वाली एजेंसियों को लेकर सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना है।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच होगी। नई व्यवस्था के अनुसार, हर 15 मिनट में सीसीटीवी कैमरा और अन्य उपकरणों की स्थिति की जांच की जाएगी। इसके लिए विशेष वीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जांच के बाद सभी उपकरणों का लॉग तैयार कर आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। आयोग ने जांच कर्मियों के लिए भी सख्त नियम बनाए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद जांच कर्मियों को परीक्षा समाप्त होने तक बाहर जाने की अनुमति नहीं होगीm सीसीटीवी कंट्रोल यूनिट केंद्र स्तर पर बनाई जाएगी, जिसकी निगरानी केंद्र अधीक्षक करेंगे। 

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की पहचान की जांच के लिए केंद्र अधीक्षक फोटो पहचान पत्र का सत्यापन करेंगे। इसके अलावा बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन, जैमर और सीसीटीवी से जुड़े उपकरणों की पूरी जानकारी आयोग को भेजी जाएगी। बता दें कि BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंच जाएं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। रविवार को परीक्षा होने के कारण उम्मीदवारों को आने-जाने में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

  

Related Articles

Post a comment