दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो युवक जख्मी, एक का पैर टूटा दूसरा...

कटिहार: कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के पैकवाहन मुख्य सड़क पर चकमरिया बाघ के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दूसरा युवक भी घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है। घायल की पहचान चोल्हर पंचायत के दनिहां गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी मुकुल शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र गौतम शर्मा के रूप में हुई है। हादसे में गौतम शर्मा के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया। वही चोल्हर पंचायत के पूर्व मुखिया मनोवर आलम ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइक सवारों के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में गौतम शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार खुरियाल पंचायत निवासी 20 वर्षीय उन्नयन कुमार दास, पिता सुधीर दास, भी हादसे में आंशिक रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज आजमनगर में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

  

Related Articles

Post a comment