अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य पहुंचे कटिहार, समुदाय से मुलाकात कर दिया समस्याओं के निवारण का भरोसा

कटिहार: अनुसूचित जनजाति के सदस्य तल्लू वास्की ने अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत बैरिया पंचायत के दिलावरपुर एवं जमरा सीरीज टोला का दौरा कर जनजातीय समुदाय के लोगो से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर बातचीत की गई जिसमें कर सबसे प्रमुख मुद्दा जमीन से संबंधित था। लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को अनुसूचित जनजाति सदस्य एवं प्रशासन के समक्ष रखी।

तल्लू वास्की ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारी से इस संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं एवं सुविधाओं को लाभ दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी एवं लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में भी जल्द करवाई किया जाएगा। मौके पर अंचल अधिकारी हिंदुजा भारती, जदयू नगर अध्यक्ष संजीव शाह, उप प्रमुख प्रतिनिधि माथुर मंडल सहित सैकड़ों जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment