रसोइया और शिक्षिका के बीच मारपीट मामले में स्कूल के प्रभारी एचएम निलंबित, डीईओ ने कहा...
- by Manjesh Kumar
- 21-Aug-2026
- Views
कटिहार: कटिहार के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्वालटोली सिंहपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुबाशिर आलम को जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार के निर्देश पर शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश में बताया गया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुबाशिर आलम के सामने स्कूल की रसोईया तथा सहायक शिक्षिका रीमा घोष के बीच मारपीट की घटना हो गई। इस बाबत सहायक शिक्षिका रीमा घोष छुट्टी लेकर स्कूल से निकल गई। साथ ही घटना को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की गई। स्कूल में हुए लगातार जांच के बाद पाया गया कि घटना प्रभारी प्रधानाध्यापक के सामने ही घटित हुई थी, उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। साथ ही जांच में कई अनियमितता पाई गई।।
विगत 1 वर्ष से विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक आहूत नहीं की गई थी। रसोईया के द्वारा सहायक शिक्षिका पर हमला करने मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा दिए गए आदेश के बावजूद कोई दनदनात्मक करवाई नहीं हुई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। साथ ही विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण को हित में देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुबाशिर आलम को जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना द्वारा निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुबाशिर आलम को बारसोई संकुल संसाधन केंद्र में उपस्थिति दर्ज कराने पड़ेंगे।


Post a comment