'पांच दिन के प्यार ने मिलाया', मंदिर में शादी कर रिश्ते के बंधन को एक नई शुरुआत दी

शेखपुरा: जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अमानतपुर गांव में पांच दिन के प्रेम प्रसंग का सुखद अंत शादी के रूप में हुआ। लखीसराय जिले के मनकट्ठा निवासी शंभू मंडल के पुत्र छोटू कुमार का अमानतपुर गांव की एक युवती से पांच दिन पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। इसके बाद युवक युवती से मिलने अमानतपुर पहुंचा, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी गांव स्थित मंदिर में करा दी गई।

शादी के बाद युवक के पिता शंभू मंडल ने कहा कि उन्हें इस विवाह से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बहू को नहीं, बल्कि बेटी को घर ले जा रहे हैं। दहेज को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें किसी तरह का दहेज नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रेम विवाह है और वह खुद इस रिश्ते के गवाह बने हैं। ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई इस शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

  

Related Articles

Post a comment