कटिहार में 422वां महान प्रकाश गुरुपर्व भव्यता के साथ मनाने का निर्णय
- by Manjesh Kumar
- 10-Aug-2026
- Views
कटिहार: कटिहार के बरारी प्रखंड अंतर्गत गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढ़ागोला साहिब में श्रीगुरू ग्रंथ साहिब जी महाराज का 422वां प्रकाश पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान साहिब रंजीत सिंह ने की जबकि संचालन महासचिव एच सिंह ने किया। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय गुरुपर्व कार्यक्रम 10, 11 और 12 सितम्बर की तैयारी की रूपरेखा बनाई गई।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान रंणजीत सिंह ने बताया कि सर्वसाध संगतों के साथ घंटो चली मैराथन बैठक में वर्चुअल संवाद तख्त श्रीहरि मंदिर जी पटना साहेब के वरीय मीत प्रधान सह अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष बिहार सरकार लखविंदर सिंह लक्खा ने संगतो से गुरुपर्व को लेकर विचार जाना। उन्होंने गुरुपर्व में हर तरह की सुविधा एवं व्यवस्था प्रदान करने को संगतो के बीच सेवा प्रदान करने की बात कही। प्रधान ने बताया कि कई अहम प्रस्ताव पारित किये गये जिसमें स्त्री सतसंग सभा द्वारा 04 से 10 सितम्बर तक अमृत वेले प्रभात फेरी गांव, टोला मोहल्ला में भ्रमण कर संगतो को जागरूक किया जायेगा।
10 सितम्बर को श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ दिन के दस बजे आरंभ होगा जो 12 सितम्बर को समापन होगा। 11 सितम्बर को दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा साहिब से गुरु महाराज की नगर कीर्तन नगर भ्रमण को निकाली जायेगी, जिसमें चार साहिब जादे इन्टरनेशनल गतका ग्रुप दलजीत सिंह आगरा वाले का 30 सदस्य जत्था युद्ध कौशल एवं करतब से संगतों को निहाल करेंगे। तख्त पटना साहेब के हजुरी राज्ञी जत्था, दिल्ली हजुरी राज्ञी जत्था, पंजाब आदि से कथावाचक एवं प्रचारक को आमंत्रित किया गया है जो बरारी गुरु की धरती पावन करेंगे। गुरुघर के सेवक शेरी सिंह, गुड्डु सिंह ने नगर कीर्तन में महाराज की पालकी सेवा दी है। केएम सेवा संस्थान के अमरेन्द्र सहगल, दीपक सिंह, रंजीत सिंह ने दो दिवसीय ठंडा छबील, शुद्ध पेयजल, चाय की सेवा देने का संकल्प लिया।
गुरुपर्व में गुरु साहिबानो के ऐतिहासिक पल एवं गुरु महिमा की झाँकी आदि विधि संवत निकालने का प्रस्ताव लिया गया। दरबार साहिब के लिए भव्य पंडाल, मेडिकल, पुलिस कैम्प, जोड़ा घर, लंगर खाना सहित कई प्रस्ताव पर विचार किया गया। गुरुपर्व की तैयारी बैठक में उपाध्यक्ष अरजन सिंह, कोषाध्यक्ष भगत सिंह, बिमल सिंह, अर्जुन सिंह, परविंदर सिंह, मन्नू सोडी, गुरुदयाल सिंह, कांतनगर गुरुद्वारा के प्रधान त्रिलोक सिंह, पप्पू सिंह, हेडग्रंथी सुरजीत सिंह, पूर्व प्रमुख नीलम कौर, सतवंत कौर, रविन्दर कौर, मनोहर कौर, अमरजीत कौर, नीलम कौर सोडी, सुरजीत कौर, अमृता कौर, जानवी कौर, माही कौर, मनप्रीत कौर, जशन कौर, वैशाखी सोडी, हरजस सोडी, जयपाल सिंह, जसपाल सिंह, गुड्डु सिंह सहित काफी संख्या में संगत ने बैठक में उपस्थित रहे।


Post a comment