पूर्णिया कोर्ट से चलने वाली यह ट्रेन अब दिल्ली पहुंचने में लगी ढाई घंटे कम समय, सहरसा की इस ट्रेन से भी...

पूर्णिया: रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लगातार ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है तो दूसरी तरफ पहले से चल रही ट्रेनों का भी ठहराव विभिन्न स्टेशनों पर बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के टाइम टेबल में संशोधन किया है। अब पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन कम समय में अपनी यात्रा पूरी करेगी।

पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब 32:30 घंटे के बदले मात्र 30 घंटे में यात्रा पूरी करेगी तो दूसरी तरफ सहरसा से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन अब 29 घंटे के बदले 28 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। पूर्णिया कोर्ट से चलने वाली ट्रेन का संशोधित समय 15 मई से तथा सहरसा से चलने वाली ट्रेन का संशोधित समय 19 मई से लागू होगा। पूर्णिया कोर्ट से ट्रेन शाम 7 बजे चलेगी और तीसरे दिन आधी रात 01:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। बता दें कि पहले यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से शाम 04:30 बजे चलती थी।

  

Related Articles

Post a comment