छठ के अवसर पर पटना में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, एनडीआरएफ की 14 विशेष बचाव टीम तैनात
- by Manjesh Kumar
- 13-Nov-2026
- Views
पटना: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं संभावित जल दुर्घटनाओं से निपटने के उद्देश्य से श्री कमांडेट हितेंद्र पाल सिंह कंडारी के नेतृत्व में 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ के जवानों की बिहार के विभिन्न संवेदनशील घाटों पर कुल 14 विशेष बचाव टीमों की तैनाती की गई है। इनमें पटना जिले में गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर 09 टीमें तथा मुंगेर, रोहतास, औरंगाबाद एवं सुपौल जिले में एक-एक टीम के अतिरिक्त एक विशेष बचाव टीम तैनात की गई है।
इन टीमों में प्रशिक्षित गोताखोरों, मोटर बोट, लाइफ जैकेट, डीप डाइविंग उपकरण एवं अन्य आवश्यक बचाव संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। एनडीआरएफ के बचावकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान, निर्धारित बैरिकेडिंग के भीतर रहने तथा बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष देखभाल के संबंध में लगातार जागरूक किया जा रहा है। हितेंद्र पाल सिंह कंडारी के नेतृत्व में 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी बचाव कार्य के लिए पूर्णतः सतर्क एवं तत्पर है।


Post a comment