इंजीनियरिंग कॉलेज में टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन

पूर्णिया: पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 47वीं बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के तत्वावधान में “टीबी मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य के निर्देश एवं 47 बिहार बटालियन एनसीसी के सीओ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में 47 बिहार बटालियन एनसीसी के हवलदार राजेश कुमार, कॉलेज के सीटीओ प्रो उदय कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को टीबी रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा टीबी मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। छात्रा स्निग्धा सिंह, बबली कुमारी एवं मनीषा कुमारी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी से बचाव, जागरूकता और समय पर जांच एवं उपचार का प्रभावी संदेश दिया। एनसीसी कैडेट्स एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को टीबी के प्रति जागरूक रहने तथा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।

  

Related Articles

Post a comment