वायरल ऑडियो मामले में SSP की बड़ी कार्रवाई, दारोगा सहित तीन पर गिरी गाज
- by Manjesh Kumar
- 17-Sep-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: जिले के बेनीबाद थाना से जुड़े एक कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल ऑडियो में पैसे की लेन देन पर आरोपी को छोड़ने के आरोप मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने कार्रवाई की है। बेनीबाद थाना के एसआई मौर्यन, एक सिपाही और एक चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. SSP की कार्रवाई के बाद बेनीबाद थाना पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल ऑडियो की सत्यता और पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। SSP की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment