सीमावर्ती क्षेत्रों में खूब होती है हथियारों की तस्करी, पुलिस ने 10 को दबोचा
- by Manjesh Kumar
- 26-Apr-2026
- Views
सुपौल: बिहार में इन दिनों अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही पुलिस भारत नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरत रही है। सीमावर्ती इलाकों में पुलिस बहुत ही सतर्कता के साथ अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और कार्रवाई भी कर रही है। इसी कड़ी में सुपौल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ 10 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए सुपौल के एसपी शरथ आरएस ने बताया कि विशेष अभियान के तहत अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर 10 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने 5 पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 5 अर्धनिर्मित पिस्टल, 10 मैग्जीन, 7 जिंदा कारतूस, 4 बाइक, एक कार और 2 लाख 8 हजार रुपए नकद बरामद किया है। एसपी ने बताया कि सभी तस्करों से पूछताछ कर गिरोह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। तस्करी गिरोह में शामिल अन्य तस्करों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खात्मा कर लिया जाएगा।


Post a comment