सुधा ने भी बढ़ाए दूध के दाम, अन्य उत्पादों पर भी 7 से 35 रुपए की हुई बढ़ोतरी

पटना: देश की दो बड़ी दुग्ध उत्पादक कंपनियों के बाद अब बिहार में कंफेड ने भी दूध समेत अपने अन्य उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। दूध समेत अन्य सभी सामानों के मूल्य 25 मई से लागू होंगी। दूध के साथ ही घी, पनीर, दही और मिठाइयां की कीमत में भी इजाफा किया गया है जिसके बाद उपभोक्ताओं के जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ने वाला है। कंफेड की मानें तो पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत बढ़ने, पैकेजिंग खर्च, पेट्रोल डीजल और ट्रांसपोर्ट लागत में बढ़ोतरी की वजह से यह फैसला लिया गया है। दूध की खरीद कीमत में भी 2 से 3.13 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ जिसका असर रिटेल कीमतों पर भी दिखेगा।

सुधा दूध के नए रेट

  • सुधा गोल्ड (500 ml): 33 से बढ़कर 35 रुपये, 1 लीटर 68 रुपये
  • सुधा शक्ति टोंड (500 ml): 27 से बढ़कर 28 रुपये, 1 लीटर 55 रुपये
  • सुधा स्टैंडर्ड (500 ml): 29 से बढ़कर 31 रुपये, 1 लीटर 60 रुपये
  • गाय दूध (500 ml): 28 से बढ़कर 29 रुपये, 1 लीटर 57 रुपये
  • टी स्पेशल (500 ml): 26 से बढ़कर 27 रुपये, 1 लीटर 52 रुपये
  • हर श्रेणी में 1 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
  • घी, पनीर और बटर भी हुए महंग
  • घी (1 लीटर): 315 से 325 रुपये
  • पनीर (200 ग्राम): 85 से 95 रुपये
  • टेबल बटर (500 ग्राम): 270 से 305 रुपये
  • व्हाइट बटर (100 ग्राम): 55 से 62 रुपये
  • इन उत्पादों में 7 से 35 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दही, लस्सी और ड्रिंक्स पर भी असर

  • दही (1 किलो): 72 से 78 रुपये
  • लस्सी (140 ml): 10 से 12 रुपये
  • मैंगो लस्सी: 12 से 15
  • मस्तानी (140 ml): 12 से 15 रुपये
  • मिल्क केक/पेडा (250 ग्राम): 108 से 125 रुपये

मिठाइयों के दाम भी बढ़े

  • गुलाब जामुन (1 किलो टिन): 240 से 250 रुपये
  • रसगुल्ला (1 किलो टिन): 220 से 240 रुपये
  • बालूशाही: 230 से 250 रुपये

सुधा दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों के मूल्य में बढ़ोतरी का असर अब लोगों के बजट कर पड़ेगा। खास कर निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों पर इसका असर अधिक देखने को मिलेगा।

  

Related Articles

Post a comment