सुल्तानपुर में आरएसएस का पथ संचलन, कदम से कदम मिलाते हुए दिया एकता का संदेश
- by Manjesh Kumar
- 21-Oct-2026
- Views
सुल्तानपुर (उप्र): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से विजय दशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमताल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से संचलन कर राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों के अनुशासन और उत्साह ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बल्दीराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर से हुआ। यहां से स्वयंसेवकों का पथ संचलन सागर चौराहा, नहर चौराहा, तहसील मोड़ सहित कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसके बाद संचलन पुनः प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला।
देश की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान
विजय दशमी उत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. अवधेश त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में देश की सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों और सजगता की आवश्यकता बताई। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा समाज में एकता और संगठन की भावना मजबूत करने का संदेश दिया।
संघ पदाधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में खंड संघचालक अंबिका प्रसाद मिश्रा, खंड कार्यवाह दुर्गेश, खंड सह कार्यवाह धर्मेंद्र शुक्ल, मंडल कार्यवाह शुभम अग्रहरि सहित मुकेश अग्रहरि, नरेंद्र अग्रहरि, जय किशोर दूबे, अमर बहादुर, निशांत अग्रहरि, अरुण साहू, सतीश यादव, रंगेश अग्रहरि, आदर्श अग्रहरि, आयुष अग्रहरि और वंश अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं संघ कार्यकर्ता शामिल रहे।
पुलिस का मिला सहयोग
पथ संचलन के दौरान बल्दीराय पुलिस का सहयोग रहा। पुलिस के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। विजय दशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।


Post a comment