बेगूसराय बखरी में श्री श्याम महोत्सव का आयोजन मौके पर निकल गए निशान शोभा यात्रा

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



बेगुसराय बखरी प्रखण्ड में हनुमान राइस मिल के प्रांगण में दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव की शुरुआत किया गया है। इस मौके पर निशान यात्रा निकाला गाया। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पीत वस्त्र धारण कर बाबा श्याम का ध्वज लेकर जयकारा लगाया गया। श्याम की भक्ति से पूरा इलाका गूंज उठा। शोभा यात्रा के दौरान बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थी। वहीं कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ साथ श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शरबत, ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स आदि की व्यवस्था की गई। श्याम परिवार के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में गायत्री प्रज्ञा पीठ, मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अलावा अन्य संगठनों के लोगो ने सहयोग किया। वही भगवान राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, हनुमान के वेष में कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा थी। सचिव विवेक खेतान व कार्यक्रम संयोजक अशोक ईश्वर ने बताया शोभा यात्रा की शुरुआत ओम श्याम हनुमान मंदिर से की गई, जो कि संपूर्ण बाजार का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर समाप्त किया गाया। शोभा यात्रा की शुरुआत से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके बाद यह यात्रा शुरू की गई। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद निशान यात्रा का समापन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 56 भोग सवामणि बाबा को अर्पित किया जाएगा, जो कि श्रद्धालु अपने हाथों से करेंगे। इस दिन विशाल भंडारा का भी कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही नामचीन कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति की जाएगी। निशान यात्रा में सभापति प्रतिनिधि रामप्रवेश महतो, उप सभापति ज्ञानती देवी,  पार्षद चंदन चौरसिया व अनीता देवी, अशोक तुलस्यान, अजय गोयनका, बलराम कुशवाहा, प्रकाश टिबड़ेवाल, सुरेश सहनी, कैलाशचंद्र शर्मा, राजेश अग्रवाल, जयदेव सान्याल, सुरेंद्र केसरी, संजीब बजाज, सोनू भरौंदिया, सोनू चौरसिया, प्रकाश टिबड़ेवाल, सीताराम केसरी, मनीष केशरी, संजीत टिवड़ेवाल, सरोज देवी, कामिनी कंचन, पूनम देवी आदि थे।

  

Related Articles

Post a comment