कटिहार के इस स्कूल में शिक्षक तो पहुंच रहे लेकिन नहीं आ रहे छात्र, अभिभावकों ने कहा 'जब तक...'

कटिहार: कटिहार के आजमनगर प्रखंड के एक विद्यालय में शिक्षक तो नियमित रूप से आ रहे हैं लेकिन तीन दिनों से बच्चे नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को भी सभी शिक्षक अपने नियत समय से विद्यालय पहुंचे। छात्र भी पहुंचे लेकिन परेड के बाद उनके अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल में पढ़ने से मना कर दिया और लेकर घर चले गए। अभिभावक स्कूल के सभी शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। मामला आजमनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहा का है जहां बीते दिनों छात्राओं से टीसी देने के एवज में मटन पुलाव का डिमांड किया था।

यह भी पढ़ें    -    जबर्दस्ती अवैध गेसिंग और हर महीने नजराना देने का बना रहे थे दबाव, युवक की शिकायत पर घूस लेते दारोगा जी हो गए गिरफ्तार

अभिभावकों के बीच टीसी देने के बदले लजीज व्यंजन के डिमांड करने के मामले में स्थानीय लोगों ने जम कर विरोध किया और शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। अभिभावकों का कहना है कि जिस दिन मामला सामने आया था उस दिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांचोपरांत कार्रवाई की बात कही थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब तक इन शिक्षकों के ऊपर कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक हमलोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए इस स्कूल में नहीं भेजेंगे।

यह भी पढ़ें -    भागलपुर के बाद सीवान में पुलिस ने अपराधी का किया एनकाउंटर, बुधवार की शाम सरेआम दो लोगों पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

कटिहार से जयप्रकाश भगत की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment