शेखपुरा में कांग्रेस ने संगठन की मजबूती को लेकर शुरू किया काम, 6 प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत

शेखपुरा: जिला कांग्रेस आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने जिले के सभी छह प्रखंडों के लिए नए प्रखंड अध्यक्षों के नामों की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं ओबीसी जिलाध्यक्ष का माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया। जारी सूची के अनुसार बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में दीपक सिंह, शेखोपुरसराय से शंकर प्रसाद उर्फ भैया जी, शेखपुरा सदर से संजय सिंह, घाटकुसुम्भा से अमीर मंडल, चेवाड़ा से गोरेलाल महतो तथा अरियरी से प्रमोद यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम में अति पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में आनंदी कुमार यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त अध्यक्ष गांव-गांव में संगठन को मजबूत करेंगे और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। वहीं राहुल कुमार ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छह प्रखंडों में नए नेतृत्व के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सहयोग करेगी।

नव-नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों ने 15 दिनों के भीतर अपनी कार्यकारिणी गठित करने तथा पंचायत स्तर तक कांग्रेस कमेटियों के गठन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सत्यजीत सिंह, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, गंगा कुमार यादव, शिवशंकर महतो, गोबर्धन सिंह, गुड्डू सिंह, बिपिन चौरसिया, दानी प्रसाद, श्रवण सिंह, पिंटू कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment