कटिहार में खुला जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, चार जिलों के पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत

कटिहार: कटिहार जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए बड़ी खुशखबरी है। निर्वाचन कार्यालय के निकट नवस्थापित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश सिंह देव, एडीएम विनोद कुमार, एसडीएम प्रदूयमन सिंह यादव सहित अन्य अधिकारियों ने किया। इस कार्यालय के शुरू होने से अब कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को पेंशन, दस्तावेज सत्यापन, शिकायत निवारण और अन्य सेवाओं के लिए भागलपुर नहीं जाना पड़ेगा।

समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाएं, वीर नारियां और उनके आश्रित शामिल हुए। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सैनिक राष्ट्र की आत्मा, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक हैं तथा यह कार्यालय उनके सम्मान का प्रतीक है। वहीं कर्नल संजय कुमार ने कहा कि यह कार्यालय पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। पूर्व सैनिकों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई।

  

Related Articles

Post a comment