ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के समर्थन में आए छात्र नेता दिलीप, कहा निष्पक्ष जांच के बाद ही हो कार्रवाई

पटना: बीते दिनों चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग पर हमला मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इसके बाद खान सर अब जांच की जद में आ गए हैं जबकि छात्र समेत अन्य कई लोगों ने उनका विरोध भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अब छात्र नेता दिलीप ने भी खुल कर खान सर पर कार्रवाई तथा निष्पक्ष जांच करते हुए ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को रिहा की मांग की है। 

छात्र नेता दिलीप ने कहा कि रौशन आनंद सर पटना के उन शिक्षकों में से हैं, जिन्होंने गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को कम फीस में पढ़ाकर उनका भविष्य बनाया है। हजारों छात्र उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। छात्रों का आरोप है कि बिना ठोस सबूत के उनकी गिरफ्तारी की गई है। अगर वे निर्दोष हैं तो उन्हें जेल में रखना अन्याय है। इससे न सिर्फ एक शिक्षक का करियर खराब होगा बल्कि उन छात्रों का भी नुकसान होगा जो उनसे पढ़ रहे थे। इसलिए छात्र नेता दिलीप की मांग है कि निष्पक्ष जांच के बाद रौशन आनंद सर को सम्मान के साथ रिहा किया जाए।

इसके साथ ही दिलीप ने कहा कि खान सर पर पेपर लीक से जुड़ने के आरोप लगे हैं। जांच में उनके खिलाफ सबूत मिलते हैं तो कानून सबके लिए बराबर है। कोई भी शिक्षक कानून से ऊपर नहीं है। पेपर लीक करने वाले लोगों की वजह से मेहनती छात्रों की मेहनत बर्बाद हो जाती है। साल भर की तैयारी एक पेपर की वजह से बेकार चली जाती है। इसलिए खान सर हों या कोई और, अगर वे दोषी हैं तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए।

  

Related Articles

Post a comment