हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के गरीब तबके के लोगों राशन कार्ड से वंचित नहीं रहे : JDU MLA
- by Manjesh Kumar
- 29-Jul-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: हमारा संकल्प है की कांटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांटी व मड़वन प्रखंड के कोई भी गरीब तबके के लोग राशन कार्ड से वंचित नहीं रहे, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं। गरीब तबके के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उनके पास आसानी से पहुंचे यह कार्य करवाने में हम अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उक्त बातें कांटी प्रखंड परिसर के प्रमोद सभागार भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने कहा। उन्होंने कांटी क्षेत्र के राशन कार्ड से वंचित लोगों का नाम राशन कार्ड में जुड़े इसको लेकर बैठक में उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश दिया।
विधायक अजीत कुमार ने पंचायतवार समीक्षा की एवं बैठक में उपस्थित पंचायत सचिव, आवास सहायक, कृषि सलाहकार, विकास मित्र व अन्य कर्मियों को लोगों के घर तक डोर टू डोर जाकर पात्र लाभुकों के उनका नाम राशन कार्ड में जुड़वाने के दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतवार समीक्षा बैठक में लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा नहीं हुआ है जो कि घोर चिंता का विषय है। उन्होंने आगामी 5 अगस्त तक सभी गरीब तबके के पात्र लाभुकों का नाम राशन कार्ड में जुड़े यह हर हाल में सुनिश्चित करने की निर्देश दिया। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी व मड़वन के 10 हजार लोगों का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने की मांग को लेकर विभागीय मंत्री अशोक चौधरी से भी पूर्व में मुलाकात कर मांग कर चुके हुए हैं। गरीब तबके के लोगों का राशन कार्ड में नाम जुड़ जाने से उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को काफी लाभ होगी।
उन्होंने बैठक में उपस्थित बीडीओ व एमओ को इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने की निर्देश दिया साथ ही संबंधित कर्मियों को इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने की निर्देश दिया एवं लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई करवाने की बात भी कहीं। उन्होंने कहा कि प्रखंड के अधिकारियों की टीम पंचायतवार जाये और इस कार्य की समीक्षा करें, इसको लेकर बीडीओ को निदेशित भी किया। वहीं, उन्होंने बैठक में उपस्थित आरओ बसंत कुमार राय को राशन कार्ड के आवेदन करने वाले लाभुकों का आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र तत्काल निर्गत करने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ किशन चन्द्रायान, आरओ बसंत कुमार राय, बीपीआरओ काजोल कुमारी, बीएओ शिवनाथ झा, सीडीपीओ मीरा कुमारी, एलईओ वरुण कुमार, बीपीएम राकेश कुमार, एमओ उमेश कुमार, पीओ मणि भूषण कुमार समेत अन्य कर्मियों भी उपस्थित थे।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment