हाजीपुर में मनाई गई रामविलास पासवान की जयंती, मंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में लगाया गया हेल्थ चेकअप कैंप

वैशाली: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर रविवार को हाजीपुर सर्किट हाउस के समीप श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर एकजुट हुए कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंत्री संजय सिंह के संकल्पों को दोहराया और उनके हाथों को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

सेवा और स्वास्थ्य का अनूठा संगम

जयंती समारोह को सेवा भाव से जोड़ते हुए कार्यक्रम स्थल पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जहां आम जनता ने पहुंचकर अपनी जांच कराई और मुफ्त में डॉक्टरी परामर्श व इलाज का लाभ उठाया। इसके साथ ही, कार्यक्रम में आए आम लोगों के बीच लड्डू एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया।

  

Related Articles

Post a comment