राकेश कुमार बने जदयू के जिलाध्यक्ष श्रीप्रसाद मेहता को महानगर की जिम्मेदारी

पूर्णिया:-युवा नेता  जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार मेहता ने प्रेस जारी कर प्रदेश नेतृत्व व माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को धन्यवाद का पात्र  बताया और श्री मेहता कहा कि जेडीयू पार्टी आलाकमान द्वारा पूर्णिया ग्रामीण जदयू के जिलाध्यक्ष के पद पर राकेश कुमार सिंह व महानगर के जदयू  अध्यक्ष पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रसाद महतो का मनोनयन स्वागत योग्य कदम है।दोनों नेता पार्टी संगठन के तपे-तपाये वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं और हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं।पार्टी संगठन में उनका पूर्व का अनुभव निश्चित तौर पर फलदायी साबित होगा। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह युवा तुल्य हैं और हम सब उम्मीद करते हैं कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होगा।पार्टी के प्रदेश नेतृत्व व इस फैसले का हम सभी पूर्णिया जिला संगठन कार्यकर्ताओ की ओर से स्वागत करते हैं।इधर बधाई और शुभकामनाए देने वालों में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के युवा सम्राट लोकप्रिय सांसद संतोष कुमार कुशवाहा और रूपोली के लोकप्रिय माननीया विधायक सह बिहार सरकार की पूर्व मंत्री श्रीमति बीमा भारती व पूर्व महानगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सह जदयू के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मेहता सुशांत कुशवाहा ,अशोक कुमार मंडल,अंजन कुमार सिंह,जदयू के किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मेहता ,महेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार शिशु ,शिव कुमार सिंह, संतोष विश्वास, मनोज कुमार दर्वे इत्यादि लोगों बधाई और शुभकामनाए दिए।

  

Related Articles

Post a comment