पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी पुरी,कल से होगा शुरू


 

रक्सौल- गायत्री शक्तिपीठ रक्सौल द्वारा आगामी 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित पांच दिवसीय 51कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है।गुरुवार को सुबह 7 बजे गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से निकलेगा कलश यात्रा।जो पूरे नगर परिक्रमा के बाद जल लेकर पुन:गायत्री मंदिर यज्ञ स्थल पर पहुंचेगा। जिसके बाद महायज्ञ प्रारंभ होगा। पहले रोज कलशयात्रा के बाद झण्डोतोलन एवं दीप प्रज्वलन और प्रवचन होगा।दुसरे रोज सामुहिक जाप ध्यान,प्रज्ञायोग व्यायनम,देवपुजन के बाद गायत्री महायज्ञ, कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।तीसरे रोज सुबह 6 बजे से सामुहिक जाप, ध्यान, प्रज्ञायोग, व्यायाम,सुबह 8 बजे गायत्री महायज्ञ तथा संध्या 5 बजे से संगीत प्रवचन।चौथे रोज सुबह जप तप, ध्यान, प्रज्ञायोग, व्यायाम सुबह 8 बजे से विभिन्न संस्कार और गायत्री महायज्ञ, संध्या 5 बजे से संगीत प्रवचन एवं दीप महायज्ञ तथा पांचवें व अंतिम रोज सुबह जप, ध्यान, प्रज्ञायोग, व्यायाम।सुबह 8 बजे से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ विभिन्न संस्कार व विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।इसकी जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी ध्रुवनारायन  प्रसाद ने देते हुए बताया कि महायज्ञ की सभी तैयारी पुरी कर ली गयी है।

  

Related Articles

Post a comment