सासाराम दंगा मामले में भाजपा नेता सह पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार



रिपोर्ट -रवि वर्मा/रोहतास 


खबर रोहतास जिले के सासाराम से है जहां सासाराम में पिछले दिनों रामनवमी जुलूस के बाद हुए दंगा मामले में के भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सहित दो लोगों को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस देर रात विधायक के घर पर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया।

 रोहतास एसपी विनीत कुमार ने पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सहित 2 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की है। सासाराम में रामनवमी जुलूस के बाद दो पक्षों में हुए फायरिंग पत्थरबाजी मामले में न्यायालय के द्वारा निर्गत वारंट के बाद सासाराम के भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद तथा शाहनवाज आलम उर्फ लखानी को गिरफ्तार किया गया है।

सासाराम में पिछले दिनों हुई हिंसा मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को लश्करीगंज सासाराम से तथा शाहनवाज आलम उर्फ लखानी को मदार दरवाजा से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि सासाराम में पिछले दिनों हिंसा मामले में अब तक 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पुलिस दबिश के कारण दो लोग न्यायालय में भी आत्मसमर्पण किए हैं। रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में दो पक्षों में फायरिंग, पत्थरबाजी आगलगी की घटना के बीच बम विस्फोट की घटना हुई थी। जिस दौरान रोहतास जिला में 8 दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद किया गया था। सासाराम के भाजपा के पूर्व विधायक के गिरफ्तारी की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके घर पर लगा हुआ है। जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह ने सरकार व पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दंगा रोकने वाले को गिरफ्तारी करना उचित नहीं है। इसको लेकर भाजपा की रणनीति तैयार कर आगे का कार्य किया जाएगा। वहीं भाजपा नेता त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि विधायक को रात में घर से उठा लेना उचित नहीं है जब दंगा के समय पदाधिकारियों के साथ विधायक शांति बहाल करने में जुटे थे और उन्हें ही आरोपित बनाना भाजपा नेताओं को बदले की भावना से आरोपी बनाया जा रहा है।

पूर्व विधायक के पत्नी ने बताया कि 11:30 से 12:00 के बीच बीते रात में पुलिस घर पहुंची जहां दरवाजा खटखटाते हुए पूर्व विधायक सहित उनके पुत्र संतोष कुमार को खोजने लगी। लेकिन पूर्व विधायक के पुत्र संतोष कुमार को घर पर नहीं रहने से पुलिस ने पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को अपने बिना जानकारी दिए ही साथ ले गई।





  

Related Articles

Post a comment