अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने ले ली पत्नी की जान, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा

भागलपुर: भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया की पुलिस ने एक महिला की हत्या मामले का महज 48 घंटे में खुलासा कर लिया। पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मां के बयान पर गोपालपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका एक अन्य महिला से संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था। इसी विवाद के चलते उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई। आरोपी ने पहले अवैध हथियार की व्यवस्था की, लेकिन गोली नहीं मिलने पर लोहे की रॉड से सिर पर कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अवैध हथियार बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  

Related Articles

Post a comment