आरा में कांग्रेस नेताओं में आक्रोश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूंका पुतला



:जिला कॉंग्रेस कार्यालय शहीद भवन  आरा  मे जिलाध्यक्ष  त्रिवेणी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मोदी सरकार द्वारा  सुनियोजित ढंग से एक साजिश के तहत राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर अदाणी धोटाला जांच से देश की जनता की ध्यान भटकाने के विरोध मे एवम अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर मोदी सरकार द्वारा राहुल गांधी को हर तरह के हथकणडा अपनाकर उन्हे डराने के विरोध मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन,   सह विरोध प्रदर्शन शहीद भवन चौक पर किया गया। पुतलादहन कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष  त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने कहा की देश मे लोकतन्त्र और संविधान खतरे मे है,  हम दो हमारे दो के शासन मे पुरा संविधानिक पीठ को हाई जैक किया जा रहा है।  मोदी के हर भाषण मे हमारे कॉंग्रेसी नेताओ पर गाली एवम गलत शब्दो का ईस्तेमाल करते है तो कॉंग्रेस के नेताओ का मानहानि नही होता, और जब आदरणीय राहुल गांधी जब कर्नाटक मे एक रैली मे सच्चाई बोले की देश का रूपया जो विदेश भागा उसमे सबका सर नाम मोदी है जैसे, नीरव मोदी, ललित मोदी। तो इसमे क्या गलत किए।  हम न्यायलय को और संविधान को सम्मान करते है।राहुल जी के  अडाणी के धोटालो पर उठाए गए  सवालो के से भयभीत होकर आनन फानन मे  लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई।  लेकिन मोदी सरकार को मालूम होना चाहिए की देश पर जब जब संविधान और लोकतन्त्र,  एवं जनता पर खतरा हुआ तब तब कॉंग्रेस पार्टी देश हित मे अपना सब कुछ त्याग और बलिदान कर संविधान और देश की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी।  देश मे भ्रष्टाचार ही नही महा भ्रष्टाचार मोदी जी के सह पर हो रहा है और मोदी जी एवं उनका पुरा कुनबा उस भ्रष्टाचारी को बचाने मे लगी है। यही भ्रष्टाचार को उजागर करने का प्रयास राहुल जी किए जिसका परीणाम उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई, इससे  हम डरेगे नही बल्की और जोश खरोश के साथ मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करते रहेगे।पुतला दहन सह विरोध प्रदर्शन मे  श्रीधर तिवारी। पन्नग कुमार त्रिपाठी,  रजी अहमद,  उपेन्द्र सिंह,  नगरध्यक्ष मनोजकुमार अंजनी,  रामबचन तिवारी,    अरूण कुमार सिंह।  राकेश त्रिपाठी,  अरविन्द सिंह, नन्द जी राम  चितरंजन सिंह मुन्ना, अशोक राम  ,सम्पत सिंह,  सुरेन्द्र चौधरी,  पप्पू चौबे,  भानु प्रताप सिंह। अकाश सिंह,  आलोक सिंह,  धनंजय सिंह,  लाल मोहन सिंह,  सत्येन्द्र कुमार सिंह,  ईतयादि।

  

Related Articles

Post a comment