सरकार के दावों को लगातार धता बता रहे बालू माफिया, नवादा में ASI को ट्रैक्टर से रौंदा
- by Manjesh Kumar
- 14-May-2026
- Views
नवादा: विधानसभा चुनाव के दौरान से ही बिहार की NDA सरकार के नेता और मंत्री राज्य में माफिया और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का दावा कर रहे हैं। पुलिस और अन्य संबंधित विभाग इस दावों पर अमल भी कर रहे हैं लेकिन माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि उन्हें न तो सरकार के कानून का डर है और न ही पुलिस का भय। एक बार फिर बिहार के नवादा में बालू माफियाओं ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में बालू माफियाओं ने एक पुलिस अधिकारी को ट्रैक्टर से कुचल दिया जिससे वह जख्मी हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बीती रात ASI वाहन जांच कर रहे थे और इस दौरान बालू लदा ट्रैक्टर जा रहा था जिसने पुलिस टीम को देखते ही ASI को रौंद डाला। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया वहीं नवादा के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर बालू माफियाओं और ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि एक सप्ताह में नवादा जिला में पुलिस पर यह चौथा हमला है।


Post a comment