मोतिहारी:कोरम के अभाव में स्थगित हुई पंचायत समिति की बैठक


मोतिहारी:--पताही प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रवि कुमार भारती के कार्य शैली से नाराज समिति सदस्यों ने शुक्रवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार किया। जिसके बाद कोरम के अभाव में बैठक स्थगित हो गई। बैठक का बहिष्कार करने वालों में पंद्रह मुखिया एवं आठ पंचायत समिति सदस्य सहित 23 सदस्य शामिल है। मुखिया संघ का आरोप है कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा पंचायत के कार्यों में वेवजह हस्तक्षेप  किया जा रहा है। पंचायत के प्रशासनिक अधिकार में बीपीआरओ द्वारा योजना शुरू करने के लिए स्वीकृति लेने एवं मापी पुस्तिका सत्यापन कराने आदि का पत्र भेजकर पंचायत के विकास कार्य बाधित किया जा रहा है। जबकि इस तरह का बिहार सरकार पंचायती राज का कोई भी दिशा निर्देश प्राप्त नहीं है। इतना ही नहीं पंचायत में कार्यरत लेखापाल को पंचायत में कार्य करने से रोक लगाते हुए अपने कार्यालय में काम कराया जाता है। वार्ड सदस्य को मुखिया के खिलाफ भड़का कर पंचायत में विवाद कराया जा रहा है।  जिससे पंचायत के विकास कार्य बाधित हो रही है। इधर पंचायत समिति सदस्य का आरोप है कि बीपीआरओ द्वारा समिति सदस्यों के साथ भेदभाव किया जाता है। समान रूप से किसी को कार्य नहीं दिया जाता है। उक्त सभी कार्यशैली से नाराज सदस्यों ने जिला अधिकारी से कार्रवाई करने की मांग किया  है।  नाराज सदस्यों का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक सदन में शामिल नही होंगे। इस संबंध में बीपीआरओ ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।बैठक का बहिष्कार करने वाले में मुखिया संघ अध्यक्ष सुरेश सिंह, मुखिया विकास कुमार उर्फ नीकु सिंह, मुखिया कृष्ण मोहन सिंह, सुनील कुमार, रामबाबू साह, निधि कुमारी, हीरालाल साह  समिति सदस्य धर्मेंद्र पासवान, शिवपूजन राय, अभिषेक सिंह सहित 23 सदस्य शामिल है।

  

Related Articles

Post a comment