

मोतिहारी:निशुल्क भोजन वितरण का 56 वा सप्ताह का आयोजन बापूधाम रेलवे स्टेशन मोतिहारी पर किया गया
- by Raushan Pratyek Media
- 25-Feb-2023
- Views
मोतिहारी:--निशुल्क भोजन वितरण सेवा मिशन अन्नपूर्णा रसोई का 56 वा सप्ताह का हुआ आयोजन संस्था के कार्यों की नगर में लोग कर रहे हैं सराहना! ब्रह्मलीन योगीराज श्री देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीता देवी ओकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वधान में गरीब जरूरतमंद असहाय लोगों की स्थितियों को देखते हुए निशुल्क भोजन वितरण की व्यवस्था का 56 वा सप्ताह का आयोजन बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर किया गया जिसका शुभारंभ देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम के अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने लोगों के बीच भोजन वितरण कर किया मौके पर विनय शर्मा ने कहा कि गरीब जरूरतमंद टेंपो चालक रिक्शा चालक मजदूर और असहाय लोगों को भोजन कराकर संस्था के सभी सदस्य पुण्य कमा रहे हैं लोग यहां स्वादिष्ट भोजन को दो बार तीन बार लेकर पूरी इत्मीनान से भरपेट भोजन कर पूर्ण संतुष्ट हो रहे हैं जो अति सराहनीय कार्य है वही सीतादेवी ओकारनाथ जालान सेवा संस्थान के सदस्य राजेंद्र जालान ने बताया कि लगभग 400 की संख्या में प्रत्येक सप्ताह लोगों को भोजन कराया जाता है इस सेवा कार्य को करने में संस्था के सभी लोगों को आत्म संतुष्टि मिलती है जिससे संस्था का उद्देश्य सफल हो जाता है मौके पर सीतादेवी ओकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष विनोद जालान मिशन अन्नपूर्णा रसोई के संचालक राम भजन रविंद्र कुमार गुड्डू कुमार रामचंद्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे

Post a comment