मिथिला के मखाने को मिलेगी वैश्विक पहचान, हाउस ऑफ मिथिला इकाई के नैवेद्यम ब्रांड का शुभारंभ

सहरसा: सुपर फूड मखाना कि देश-विदेश में डिमांड है। जबसे सरकार ने मखाना को जीआई टैग की श्रेणी में शामिल किया है इसकी पहुंच विदेशों तक हो चुकी है। पोषण से परिपूर्ण मखाना अब हर घर की पसंद बन चुका है। इसको लेकर मिथिलांचल के इलाके में किसान बेहतर उत्पादन कर रहे हैं। सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड स्थित मुरादपुर पंचायत में किसानों ने हाउस ऑफ मिथिला की अत्याधुनिक मखाना उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 'नैवेद्यम' ब्रांड के तहत मखाना उत्पादों का नियमित उत्पादन भी शुरू हो गया।

इस अवसर पर 100 से अधिक किसान, ग्रामीण युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आधुनिक मशीनों का सफल ट्रायल रन करने के बाद उत्पादन प्रक्रिया शुरू की गई। संस्था का उद्देश्य मिथिला के प्रसिद्ध मखाने को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना, किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस इकाई के प्रारंभ होने से किसानों को मखाने का बेहतर मूल्य मिलेगा इसके अलावा युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

  

Related Articles

Post a comment