भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक सम्पन्न हुई

मोतिहारी:-अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सह अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन पूर्वी चंपारण की बैठक  संगठन के कार्यालय बेलबनवा मोतिहारी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर पांडेय ने किया। संचालन महासचिव वरीय अधिवक्ता राजकिशोर शर्मा ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि ने कहा कि आगामी सम्मेलन हेतु जो सदस्यता अभियान चल रहा था, जिसकी आज अंतिम तिथि निर्धारित थी समापन किया जाता है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में जिला स्तरीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का सम्मेलन नगर भवन मोतिहारी में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के बाद फिर से संगठन में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमे अन्य उत्तराधिकारी गण अपनी सदस्यता ग्रहण करेंगे।

अध्यक्षीय भाषण में अध्यक्ष किशोर पांडेय ने कहा कि 10 फरवरी से 15 फरवरी के बीच सम्मेलन की तिथि निर्धारित की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, एक केंद्रीय मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।मुख्य अतिथि से सहमति लेने हेतु एक पांच सदस्यीय दल आगामी बैठक के पूर्व सहमति के लिए जाएगा। अगली बैठक 8 जनवरी 2023 निर्धारित किया गया।बैठक को संगठन के उपाध्यक्ष कौशल किशोर पाठक,पंकज शर्मा,हरिनारायण दुबे, रामेश्वर गुप्ता आदि व्यक्तियों ने संबोधित किया।तत्पश्चात कार्यकरीं अध्यक्ष अमिता निधि के धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक का समापन किया गया।

  

Related Articles

Post a comment