मंगलवार को भी राज्य के कई जिलों में हो सकती है आंधी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- by Manjesh Kumar
- 05-May-2026
- Views
पटना: सोमवार की शाम राजधानी पटना समेत बिहार में भीषण आंधी बारिश के बाद अब मंगलवार को भी मौसम विभाग ने राज्य में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गोपालगंज और सीवान में भीषण आंधी बारिश के साथ ही वज्रपात की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अभी राज्य में एक से दो दिनों तक बादल की सक्रियता बनी रह सकती है। बता दें कि सोमवार की शाम चार बजे दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं राज्य के कई जिलों में वज्रपात की वजह से मौत भी हुई।


Post a comment