महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, मायके के लोगों ने दर्ज किया था मामला
- by Manjesh Kumar
- 27-May-2026
- Views
सहरसा: सहरसा में एक विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मृतिका का पति है। मामला सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव का है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति मुहम्मद जफर को घटना के 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मृतिका की मां नूरानी खातून के आवेदन पर पति समेत ससुराल पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप है कि मुहम्मद जफर का किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसका विरोध करने पर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। शादी समारोह में डांस करने को लेकर भी विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रौनक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपी को खसिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


Post a comment