मधुबनी-राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने विष्णुदेव सिंह यादव,कई लोगो ने दिया बधाई



किशोर क़ुमार ब्यूरो 


मधुबनी-पूर्व डीजीपी सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कॉ-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक प्रत्याशी सह शिक्षाविद विष्णुदेव सिंह यादव को मधुबनी राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया है। पूर्व डीजीपी सह प्रदेश अध्यक्ष श्री गुप्ता ने जारी पत्र में कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के परामर्श के बाद विष्णुदेव सिंह यादव को मधुबनी जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। साथ ही मधुबनी में पार्टी को धारदार व मजबूत बनाने व बुद्धिजीवियों की सक्रिय भागीदारी राजद में सुनिश्चित करने के साथ साथ पार्टी के संघर्षात्मक व रचनात्मक कार्यक्रमों में योगदान देने की बात कही है।जिलाध्यक्ष विष्णुदेव यादव ने कहा है कि 15 दिनों के अंदर सभी प्रखंडो के अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश को प्रतिवेदित कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद, उद्योग मंत्री समीर महासेठ, पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, विधायक भारत भूषण मंडल, पूर्व विधायक उमाकांत यादव, रामाशीष यादव, सीताराम यादव, रामऔतार पासवान, प्रदेश महासचिव रामबहादुर यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पी के झा, जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय, प्रमोद महाजन एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता मो महताब आलम ने जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष प्रकट करते हुए श्री यादव को बधाई दिया है।

  

Related Articles

Post a comment