

मधुबनी-प्रवासी भारतीय दिवस : राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा मन्टू कुमार
- by Raushan Pratyek Media
- 03-Jan-2023
- Views
किशोर कुमार ब्यूरो
मधुबनी-मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित होने वाले 17 वे प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर मधुबनी के बेटे मन्टू कुमार बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में युवा प्रवासी भारतीय दिवस संस्थान के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित युवा मन्टू कुमार का चयन किया गया है। कार्यक्रम का थीम प्रवासी अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्ववासनीय भागीदारी रखा गया हैं। प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नारेन्द्र मोदी के साथ गुआना के राष्ट्रपति व उनके 30 मेंबर सुरीनाम के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पनामा के विदेश मंत्री परिषद के पांच मंत्री अमेरिका, जापान, इजरायल व कनाडा के काउंसलर जनरल घना, मालदीव के हाई कमिशन के आने कि उम्मीद हैं। उसके साथ ही साथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा अन्य देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में पूरे भारत से 50 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता का चयन किया गया है, कार्यक्रम में भारतीय युवाओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य भी शामिल भी होंगें। मन्टू को भारत सरकार के द्वारा आमंत्रित किया गया है। उन्होंने आमंत्रण मिलने पर अपने माता-पिता का विशेष श्रेय देते हुए कहा कि हमेशा बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। इसी का नतीजा है कि वह इस मुकाम पर पहुंचा है। मन्टू कुमार के चयन पर दर्जनों समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। मालूम हो कि सलमान खान अभिनेता फिल्म बजरंगी भाईजान ने बॉलीवुड में खूब-धूम मचाई थी, जिसमें नायक छोटी सी मुन्नी को उसके परिजन तक पहुंचाता है। कुछ ऐसा ही नेक काम रियल लाइफ में मन्टू कर रहे हैं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सह बाल कल्याण समिति के सदस्य मन्टू कुमार वह पिछले लगभग 3 वर्षों में 200 से अधिक लापता बच्चों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलवा चुके हैं।कोरोना काल में भी अपने माता-पिता से बिछड़ गए बच्चों की सहायता करने में जुटे रहे मन्टू कुमार, उन्होंने ने अब तक 8 से अधिक राज्यों और नेपाल देशों में परिजनों से बिछड़े बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों को उनके घर तक पहुंचाया है। पूर्व में भी उनके इस नेक सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रपति अवार्ड, भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, संयुक्त राष्ट्र के द्वारा समर्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था की ओर से कर्मवीर चक्र अवार्ड, बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के द्वारा समाज सेवा में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित, राष्ट्रीय गौरव सम्मान, 2021 में बीपीएससी की प्रतियोगिता पुस्तक में भी उन पर सवाल है जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी। पिछले साल नेपाल सरकार के लुंबिनी प्रदेश की माननीय आर्थिक मामले एवं सहकारिता मंत्री सुषमा यादव के द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान और साल 2020 नेपाल के गवर्नर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान और देश भर के 200 गांव को अंधविश्वास मुक्त करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2022 में आपदा फ़रिश्ता सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं।

Post a comment